फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unable to secure the 100-meter radius; the 500-meter target poses a challenge.

Hamirpur News: 100 मीटर का दायरा छुड़ा नहीं पाए, 500 का लक्ष्य चुनौती

Tue, 12 May 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Unable to secure the 100-meter radius; the 500-meter target poses a challenge.
- शहर के ज्यादातर विद्यालयों के बगल ही बिक रहे तंबाकू उत्पाद
विज्ञापन

- शराब ठेका 100-200 मीटर के दायरे में धड़ल्ले से हो रहे गुलजार




फोटो 11 एचएएमपी 28- शहर के बस अड्डा से चंद कदम दूर संचालित शराब की दुकान। संवाद
फोटो 11 एचएएमपी 29- मौदहा के सिजनौडा गांव में विद्यालय के पास खुली शराब की दुकान। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर/मौदहा। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए शासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश दिए हैं। जबकि पुराने नियमों का आजतक पालन नहीं करा पाए हैं।

नए नियमों के तहत शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में शराब, बियर, भांग, तंबाकू और पान मसाला जैसी नशीली वस्तुओं की बिक्री रोकने के शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। लेकिन, जमीनी हालात इन आदेशों को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में कई स्कूलों के आसपास शराब और भांग के ठेके धड़ल्ले से संचालित नजर आए। स्कूल जाते बच्चों के सामने बोतलें खुलने और शराबी पैग भिड़ाते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि शासनादेश मिलते ही नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
------------

केस-1

200 मीटर की दूरी पर मदिरा की दुकान

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बगल से ही तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला की कई दुकानें लगती हैं। इनकी विद्यालय से करीब 20 मीटर दूरी होगी। वहीं, करीब 150-200 मीटर की दूरी पर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

केस- 2

10-15 मीटर में बिक रहे नशे के उत्पाद

शहर के बस अड्डा के ठीक बगल में स्थिति राजकीय महिला महाविद्यालय स्थिति है। महाविद्यालय से 10-15 मीटर की दूरी पर धड़ल्ले से तंबाकू, पान मसाला उत्पाद बिक रहे हैं। करीब 150 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी व देशी मदिरा की दुकानें संचालित हैं।
------------


केस- 3

100 से 150 मीटर की दूरी पर बिक रहा नशा

यही हाल लक्ष्मी बाई तिराहा के ठीक सामने स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से करीब 100 मीटर की दूरी पर देशी व अंग्रेजी मदिरा की दुकानें व भांग का ठेका संचालित है और हाईवे के उस पार सरदार पटेल इंटर कॉलेज संचालित हैं। इस विद्यालय की भी दूरी करीब 100-150 मीटर है। इनके अलावा विद्यालयों के बगल से ही तंबाकू, सिगरेट व पान मसाला बे-रोक टोक बिक्री किया जाता है।

-------------

केस - 4

यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर पीते शराब

मौदहा क्षेत्र के सिजनौडा गांव में स्थित विद्यालय से महज 40 मीटर दूर यात्री प्रतीक्षालय के पीछे देशी शराब की दुकान है। शराबी यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर शराब पीते हैं और अश्लील गालियां भी बकते हैं। इतना ही नहीं शराब दुकान के बगल से शिव मंदिर भी स्थापित है।
-----------

केस- 5

विद्यालय से 50 मीटर पर बिक रही शराब

टिकरी बुजुर्ग गांव में सड़क किनारे जूनियर विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय तथा ग्रामीण बैंक एवं पंचायत भवन स्थित है। विद्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर कंपोजिट शराब की दुकान स्थित है। यहां आए दिन शराबी लोगों को परेशान करते हैं।

------------
वर्जन:

इस संबंध में अभी किसी प्रकार का उन्हें शासनादेश नहीं प्राप्त हुआ है। आदेश आते ही अनुपालन कराया जाएगा।
- करनवीर सिंह, एसडीएम मौदहा।
--------------


वर्जन:

शुरू होगा नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल

युवाओं में नशे की लत से दूर करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से तीन साल की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। विद्यालय, पुलिस-प्रशासन और नारकोटिक्स विभाग मिलकर नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे। इसके अलावा नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। इसमें नशे से जुड़ी सभी जानकारियां विद्यार्थियों को दी जाएंगी।

- महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed