फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Umakant tops the race

Hamirpur News: दौड़ में उमाकांत अव्वल

Tue, 26 Sep 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 26 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Umakant tops the race
कबरई (महोबा)। मानव कल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज नहदौरा में 26वें तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार से आगाज हो गया। पहले दिन शुभारंभ पर बुंदेली राई व दिवारी नृत्य से कलाकारों ने सभी का मन मोहा। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उमाकांत और तवाफेंक में महेश अव्वल रहे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्रा कविता पांडेय व माही ने स्वागत गीत से प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी को सलामी दी। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में डीएवी इंटर कालेज महोबा के छात्र उमाकांत ने बाजी मारी जबकि साईं इंटर कालेज महोबा के जितेंद्र को दूसरा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा के अजेंद्र सिंह को तीसरा स्थान मिला। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के महेश कुशवाहा ने तबा फेंक, भाला फेंक व हैमर फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में साईं इंटर कॉलेज की रिंकी अव्वल रहीं। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की तुलसा कुशवाहा ने भाला फेंक व हैमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग तबा फेंक में चरखारी की छाया ने प्रथम, महोबा की आस्था ने द्वितीय तो कमला ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व प्रधानाचार्य सियाराम द्विवेदी, डीआईओएस गिरधारी लाल कोली, जिला क्रीड़ा प्रभारी नंदराम यादव, सहसंयोजक ओंकारनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य तेजप्रकाश शिवहरे, प्रबंधक जयवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed