{"_id":"6a29aafae3cc170e6d0242ff","slug":"two-youths-died-on-the-spot-after-being-hit-by-a-loader-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141209-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लोडर की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लोडर की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत
विज्ञापन
गोहांड। बाइक से घर जा रहे युवकों को लोडर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को राठ मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए हैं।
गोहांड चौकी इंचार्ज दीक्षांत खोखर ने बताया कि चंडौत सरीला मार्ग पर नौरा बाबा के पास बुधवार रात करीब सवा नौ बजे लोडर की बाइक से टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में इटैलिया बाजा गांव निवासी बाइक सवार पवन तिवारी (36) व कुलदीप मिश्रा (32) घायल बताए गए थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राठ सीएचसी भेजा जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पवन एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी था जबकि कुलदीप रोडवेज बस में परिचालक था। दोनों ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। डॉक्टर हर्ष रंजन ने कहा कि यदि युवक अगर सिर में हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।