फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two special trains will run for the Baisakh Amavasya fair.

Hamirpur News: बैसाख अमावस्या मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for the Baisakh Amavasya fair.
महोबा। जनपद चित्रकूट में आयोजित होने वाले बैसाख अमावस्या मेले को लेकर उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर समयसारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 16 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10:10 बजे चलेगी जो बेलाताल स्टेशन पर दोपहर 12:15 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 12:35 व महोबा स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5:45 बजे है।
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 बजे चलेगी जो महोबा स्टेशन पर रात 9:50 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 10:11 बजे और बेलाताल स्टेशन पर 10:20 बजे होते हुए रात एक बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8:10 बजे चलेगी जो बेलाताल स्टेशन पर 10:50 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 11:00 बजे व महोबा स्टेशन पर 11:40 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3:05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर 7:45 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन स्टेशन पर 8:06 बजे और बेलाताल स्टेशन पर 8:15 बजे आएगी। इस ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:10 बजे है। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed