Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two individuals sentenced to 20 years of imprisonment each in two separate rape cases

Hamirpur News: दुष्कर्म के दो मामलों में दो को 20-20 वर्ष का कारावास

Thu, 19 Nov 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two individuals sentenced to 20 years of imprisonment each in two separate rape cases
हमीरपुर। दुष्कर्म के दो अलग मामलों में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनिल कुमार खरवार ने दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक आरोपी पर 14 हजार, जबकि दूसरे पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन


पहला मामला-

सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सात मार्च 2022 की शाम करीब आठ बजे वह लाही की फसल की मड़ाई कराने गई थी। घर पर उनकी 11 वर्षीय पुत्री और तीन छोटे बच्चे थे। तभी मौका पाकर मोहल्ले का मान सिंह यादव घर में घुस गया और बेटी संग दुष्कर्म किया। आरोपी ने परिवार को धमकाया। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करते हुए दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन



दूसरा मामला-

बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी उनके पिता के घर में रहती थी। बेटी जब छह दिन की थी, उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तभी से उनके माता-पिता उसे साथ लेकर अलग गांव में रहने लगे थे। छोटे भाई के बांदा के अतर्रा निवासी रिश्तेदार मनोज साहू का उनके घर में आना जाना था। घर के बगल में उनकी बेटी रहती थी। आरोपी युवक बेटी के साथ प्रेम संबंध बनाकर जनवरी 2019 से लेकर 5-6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इससे बेटी गर्भवती हो गई। उसके पेट में करीब चार माह का बच्चा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल कराकर उक्त युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed