{"_id":"67f661b3781c2a36bbe29c99a2ef0768","slug":"two-houses-caught-fire-due-to-short-cercuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दो घराें में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दो घराें में लगी आग
अमर उजाला ब्यूूराे, हमीरपुर
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से लगी आग में दो भाइयों के घर जल गए। इसमें दोनों की गृहस्थी राख हो गई। रविवार अपराह्न तीन बजे छानी गांव निवासी मोहम्मद नयूम खां के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
घटना के समय नयूम अपनी दुकान में था और पत्नी पानी भरने गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि बगल में स्थित नयूम के भाई अयूब के घर को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक दोनाें भाइयों के मकान राख हो गए। इसमें छह क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन, गहने और घर में रखे 18 हजार रुपये भी जल गए। करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे लेखपाल सुनील विश्वकर्मा ने नुकसान की पड़ताल की।
विज्ञापन