फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two hanged in Moudha and Rath

मौदहा, राठ में दो ने लगाई फांसी

Fri, 08 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two hanged in Moudha and Rath
मौदहा/राठ। अलग-अलग घटनाओं में दो अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौदहा में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है वहीं राठ में अधेड़ मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

मौदहा के ग्राम सिजवाही के ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी ने बताया कि फुलवा (50) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। बताया कि गुरुवार रात फुलवा का पत्नी और दोनों पुत्रों से विवाद हो गया। नाराज होकर फुलवा घर से निकल गया और गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी राठ के अनुसार, मानसिक रूप से बीमार चल रहे एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी जुलेहटी निवासी फहीम अहमद ने बताया कि गुरुवार रात बडे़ भाई नसीम अहमद (48) ने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के पत्नी साहिना परवीन ने पति को फांसी पर झूलते देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि पांच वर्ष से नसीम मानसिक रूप से बीमार था। झांसी व ग्वालियर में उपचार कराया गया।

बताया कि तीन वर्ष पूर्व झांसी में भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। अधेड़ की मौत पर पत्नी साहिना परवीन, पुत्र अतिशाम व अलफास का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिजन सब्जी का व्यापार कर भरण पोषण करते हैं। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। कहा कि परिजन आत्महत्या का कारण मानसिक बीमारी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed