{"_id":"6605af8893701f1eaf045cee","slug":"truck-bursts-into-flames-after-collision-on-highway-both-drivers-burnt-to-death-hamirpur-news-c-12-1-knp1020-629270-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर भिड़ंत के बाद आग का गोला बने ट्रक, दोनों चालकों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर भिड़ंत के बाद आग का गोला बने ट्रक, दोनों चालकों की जलकर मौत
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिचारा गल्ला मंडी के पास बुधवार रात करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया।
दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। आग का गोला बने ट्रकों को देखकर हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर जलकर मौत हो गई।
तीन किमी लंबे जाम में वाहन चालक तीन घंटे तक फंसे रहे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाते हुए क्रेन से दोनों ट्रकों को सड़क किनारे कराया। तब आवागमन बहाल हो सका।
जनपद उन्नाव के थाना सोहरामऊ के भैसौरा गांव निवासी विपिन मौर्य (35) ट्रक लेकर पत्थरमंडी कबरई आया था। रात करीब 12 बजे ट्रक में गिट्टी लोड कराकर वह कानपुर की ओर जा रहा था। इसी समय कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के मुखलिशपुर गांव निवासी राजकुमार पाल (28) कबरई गिट्टी लेने आ रहा था। तभी हाईवे पर चिचारा गल्ला मंडी के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और आग लग गई। बीच हाईवे पर आग का गोला बने ट्रकों को देखकर लोगों ने पुलिस व फायरबिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रकों में फंसे दोनों चालकों की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे अपर एसपी सत्यम व अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्रेन से ट्रकों को हाईवे किनारा कराया। तब दोनों ओर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम खुल सका। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सड़क पर अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक टकराए, जिससे हादसा हो गया।
रात का अंधेरा और सूनसान सड़क पर चिचारा गांव के पास दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद दोनों चालक स्टेयरिंग में फंस गए। इस दौरान घायलों की चीखें गूंजती रहीं। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालक उन्हें बचाने का प्रयास करते, इस दौरान आग लग गई। आग लगते ही दोनों चालकों की सांसें भी थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि चालक स्टेयरिंग में न फंसते तो कूदकर जान बचा सकते थे।
पत्थरमंडी कबरई में प्रतिदिन विभिन्न जनपदों से गिट्टी लेने के लिए करीब दो हजार ट्रक आते हैं। पूरी रात कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रकों की धमाचौकड़ी नजर आती है। रात के समय रफ्तार हादसों का प्रमुख कारण बनती है। बुधवार रात करीब 12 बजे हाईवे पर थाना खन्ना के चिचारा के पास हादसा भी रफ्तार का कारण बना। करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार होने के चलते भिड़ंत के बाद दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए। एक ट्रक में सवार जनपद उन्नाव के भैसौरा निवासी विपिन और दूसरा ट्रक चालक कानपुर देहात के मुखलिशपुर निवासी राजकुमार स्टेयरिंग में ही फंस गए। लोग उन्हें निकालने का प्रयास करते इससे पहले ट्रकों में भीषण आग लग गई। जिससे दोनों ट्रक चालक जिंदा जल गए।
मौके से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी अमित, सोनू ने बताया कि दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि दूर तक आवाज आई। वह अयोध्या से कार द्वारा वापस लौट रहे थे। हादसा होने पर 50 मीटर पहले ही उन्होंने कार रोक दी, अन्य वाहन भी रुक गए। सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और चीख रहे चालकों को बचाने का प्रयास करते इससे पहले आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह महोबा आए मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रोए। भैसौरा निवासी विपिन की पत्नी जयश्री, बेटी यशी और बेटे श्लोक का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, चालक राजकुमार की पत्नी सरिता, बेटी महक व बेटा अंश पाल घटना के बाद से सदमे में हैं। परिजन और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे।