फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tricolor waved in every house, cultural programs were celebrated

Hamirpur News: हर घर लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved in every house, cultural programs were celebrated
राठ। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों सहित हर घर में तिरंगा फहराया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


नगर पालिका में अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने सभासदों के साथ ध्वाजरोहण किया। सेठ छोटेलाल स्कूल में प्रधानाचार्या आसिया बुशरा, प्रबंधक धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरीप्रकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक एस धनबालन, प्रधानाचार्य आर दयाल, हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अली उल्ला खान, एमडी इं. शिवांगी सिंह, रामहेत सिंह, स्वदेश राजपूत, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरिनारायण नगायच, अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद अग्रवाल, प्रबंधक श्यामसुंदर मुखिया, एपेक्स पब्लिक स्कूल में एमडी पूनम राजपूत, अजेश राजपूत, प्रधानाचार्य एस कुमार, चिकासी के व्रंदावन एकेडमी के प्रबंधक विजय राजपूत, प्रधानाचार्य राजकुमार नायक, पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज चिकासी में संस्थापक जगदीश शरण, प्रधानाचार्य रघवीर शरण, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ अमित शर्मा, अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, प्रबंधक डॉ एसके सिंह आदि ने ध्वजारोहरण किया। जलविहार मंच पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, कोट बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, ब्रम्ह विचार मंच कार्यालय में अध्यक्ष पं. राकेश मिश्रा ने ध्वाजरोहण किया। बीएनवी डिग्री कॉलेज से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं होली एंजेल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि गल्हिया प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार राजपूत, प्रधानाचार्य फादर वरगीस आदि रहे।
विज्ञापन

मौदहा
संवाद के अनुसार कस्बे की तहसील में एसडीएम राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक प्रमुख सुशीला ने तथा नगरपालिका अध्यक्ष रजामोहम्मद ने ध्वजारोहण किया । कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सीओ विवेक यादव ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रजिया सुल्ताना, मदरसा रहमानिया में अताउर्रहमान कादरी, मदरसतुल मदीना में ध्वजारोहण किया। शहीद स्मारक में भूतपूर्व सैनिकों ने और रामलीला मैदान में ई-रिक्शा चालक, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी गैर सरकारी स्कूलों सहित, अस्पताल, महाविद्यालय, स्टेशन, बिजली पावरहाउस व राजनीतिक दलों में ध्वजारोहण कर सभी स्कूलों में राष्ट्रगान के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मदरसा कम्हरिया रोड के छात्र ने अंग्रेजी में आजादी की लडाई पर बहुत ही सुंदर तकरीर की। परछछ गांव प्रधान अंशिका गौतम ने गांव में दंगल का आयोजन कराया। सिसोलर अमृतसर सरोवर में ग्राम प्रधान शकुंतला प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। पूर्व प्रधान विजय शंकर प्रजापति, थाना प्रभारी भारत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा
संवाद के अनुसार कस्बा व ग्रामीण अंचलों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगर पंचायत में चैयरमैन आशारानी कबीर ध्वजारोहण किया। थाने में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, विकासखंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य यज्ञेश ने झंडारोहण किया, सीएचसी में अधीक्षक सुनील कुमार जायसवाल ने, प्राथमिक विद्यालय बेरी में प्रधान अनिल कुमार, भैंसापाली में प्रधान किरण देवी व सरसई में ग्राम प्रधान जय देवी व जल्ला में ग्राम प्रधान संतोष सिंह, पारा में ग्राम प्रधान संतोष कुमार विश्वकर्मा, कंडोर में ग्राम प्रधान इंदी देवी, रिठारी में ग्राम प्रधान इंजीनियर चंद्रेश सिंह गौर, पडुई में ग्राम प्रधान अमित कुमार निषाद, मनकी खुर्द में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र अनुरागी व बिलौटा में ग्राम प्रधान रामरति विश्वकर्मा ने झंडा रोहण किया।
गहरौली
संवाद केे अनुसार स्व. पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में संस्थापक सत्यदेव दीक्षित ने नवोदय महाविद्यालय मुस्करा में प्राचार्य डॉक्टर वकील अहमद और अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। एसपीआरडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कामता सिंह जादौन ने ध्वजारोहण किया। गोविंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कमलेश बाबू ने ,आर्यावर्त बैंक गहरौली में शाखा प्रबंधक हितेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। आरकेडी पब्लिक स्कूल में उप प्रधानाचार्य राजकुमार , प्राथमिक विद्यालय तृतीय में हरिकिशन शिवहरे, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन में प्रधान अध्यापक प्रभात द्विवेदी , कन्या प्राथमिक विद्यालय में बबली राजपूत खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में छत्रपाल राजपूत ,कन्या जूनियर हाई स्कूल में जयपाल विश्वकर्मा ने ,पंचायत भवन और अमृत सरोवर गहरौली में ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत ,पशु चिकित्सालय इमिलिया में डॉक्टर बीपी पटेल ने ,शाश्वत शांति इंटर कॉलेज उमरी में प्रधानाचार्य अनिल पालीवाल ने, विकासखंड मुख्य कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत ने ध्वजारोहण किया।

बिवांर
संवाद के अनुसार हीरानंद इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य राजू सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। हीरानंद बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक कृष्णभान सिंह भदौरिया ने, हरपाल सिंह कन्या महाविद्यालय में आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रभारी डॉ. स्वयंप्रभा ने ध्वजारोहण किया। निवादा के भस्मानंद इंटर काॅलेज व कृष्णकांत व्यास कॉन्वेंट में व कस्बे के जीसस मैरी कॉन्वेंट में भी बड़े ही उत्साह पूर्वक आजादी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed