{"_id":"68d829af87a5a494f10951a7","slug":"traders-gave-the-slogan-of-adopting-swadeshi-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-130761-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: व्यापारियों ने दिया स्वदेशी अपनाओ का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: व्यापारियों ने दिया स्वदेशी अपनाओ का नारा
Sun, 28 Sep 2025 03:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
राठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार शाम स्वदेशी जागरण अभियान चलाया। ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान बताते हुए दुकानों से खरीददारी के लिए प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग व्यापार के पारंपरिक व विश्वसनीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा है। जिससे स्थानीय व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा कि अपने आसपास की दुकानों से ही खरीददारी करें। स्वदेशी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से हमारे देश में रोजगार बढ़ेगा। वहीं हमारी विदेशों पर निर्भरता कम होगी। अभियान के अंतर्गत स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ का नारा दिया गया। दुकानों में पर्चे चस्पा कर दुकानदारों व ग्राहकों को जागरूक किया। काशीप्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अयूब खान, मनोज सोनी, नौशे खान आदि रहे।