फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor crushed a child playing outside the house, died

ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुचला, मौत

Thu, 31 Mar 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor crushed a child playing outside the house, died
मौदहा सीएचसी के बाहर रोते बिलखते मृतक के पिता चंद्रभान। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के सिलौली गांव में बुधवार दोपहर एक बेकाबू ट्रैक्टर ने आठ वर्षीय बालक को कुचल दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिलौली गांव निवासी चंद्रभान खेती व मजदूरी करते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र जीत बहादुर बुधवार दोपहर अपने बड़े भाई अरुण कुमार व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र उर्फ लल्ला के ट्रैक्टर की चपेट में आकर जीत बहादुर कुचल गया। परिजन उसे तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता चंद्रभान ने बताया कि जीत बहादुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था।

कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक नरेंद्र फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

मृतक जीत की फाइल फोटो।

मृतक जीत की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed