{"_id":"6adcec92f63e57a8030021c0","slug":"bones-causing-pain-at-a-young-age-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146780-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कम उम्र में हड्डियां दे रहीं दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कम उम्र में हड्डियां दे रहीं दर्द
विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 16- जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष के सामने अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
हमीरपुर। खानपान में लापरवाही और बदलती दिनचर्या के चलते कम उम्र में ही कैल्शियम और विटामिन डी की कमी की समस्या सामने आ रही है। रोजाना जिला अस्पताल में ऐसे आठ से 10 मरीज सामने आ रहे हैं। चिकित्सक इन्हें खानपान में सुधार करने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इनकी कमी से हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत प्रभावित हो सकती है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को ओपीडी में कुल 711 मरीज पहुंचे। इनमें 325 पुरुष, 296 महिला और 90 बालरोगी शामिल रहे। रोजाना जांच में जिन मरीजों में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी मिलती है, उनमें अधिकतर 25 से 30 साल के आसपास की आयु युवा हैं। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऑर्थो रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन राजपूत के अनुसार, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और सुरक्षित तरीके से धूप लेना हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। कैल्शियम या विटामिन डी की (सप्लीमेंट टैबलेट, कैप्सूल, पाउडर, लिक्विड या ड्रिंक) बिना चिकित्सकीय सलाह के नहीं लेनी चाहिए। आहार में दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पोषक खाद्य पदार्थों की कमी से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। धूप में कम निकलना भी विटामिन डी की कमी की वजह बन सकता है। लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
इस समस्या से निजात पाने के लिए दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में अनिवार्य रूप से शामिल करें। साथ ही नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि व व्यायाम करें और सुरक्षित तरीके से रोजाना धूप लें। लक्षण महसूस होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।