फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Daughter's future to be educated

शिक्षा से संवरेगा बेटियों का भविष्य

Mon, 11 Mar 2019 11:20 PM IST
hamirpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Daughter's future to be educated
अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा के बारे में जागरूक करतीं अध्यापिका - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
हमीरपुर। अमर उजाला  की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को मुस्करा ब्लाक के बसवारी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षा व स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा हुई। इसमें महिला टीचरों ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही महिलाएं अपने अधिकारों को जान पाएंगी और हक पाने के लिए उनका इस्तेमाल कर सकेंगी। शिक्षा से उनका तो भविष्य संवरेगा, वो अपने परिवार का भी सही से पालन कर सकेंगी। उनका यह भी मानना है कि समाज में महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा ही उन्हें पुरुष के बराबरी का हक दिलाएगी।

मुस्करा ब्लाक के बसवारी  गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एनपीआरसी प्रभारी आशा त्रिवेदी ने कहा कि महिलाएं ही बच्चों की प्रथम पाठशाला होती हैं। महिलाओं को शिक्षित व स्वास्थ्य होना जरूरी है। क्योंकि यही समाज को नई गति देने का काम करती है। इसी प्रकार सहायक अध्यापिका उमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं में शिक्षा का अभाव है। शिक्षित न होने से महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होती है। जिस कारण वह योजनाओं से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर अध्यापिका सुशीला देवी, शालनी, सीमा, दीप्ती गुप्ता, संध्या राजपूत व बृजकिशोरी राजपूत ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed