फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three police stations online , others work faster

तीन थाने ऑनलाइन, अन्य में काम तेज

Sat, 27 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three police stations online , others work faster
कुछ खट्टी-मीठी यादों के संग वर्ष 2014 हमसे अलविदा कहने की दहलीज पर है।
विज्ञापन
वैसे तो 2014 में हर एक क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हुआ, पर आगामी वर्ष यानी 2015 नई खुशियों को लेकर दस्तक दे रहा है। आज से चार दिन बाद नव वर्ष-2015 का शुभारंभ होगा। अब जिले के तीन थानों में लोग अपनी शिकायतें अॉनलाइन दर्ज करा सकेंगे।
नए वर्ष 2015 में आम लोग घर बैठकर अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। जिले के तीन थाने ऑनलाइन हो गए हैं, जबकि अन्य थानों को ऑनलाइन कनेक्ट करने का काम तेजी से शुरू हो गया है। अभी तक थानों में कंप्यूटर धूल फांक रहे थे। फिलहाल इन कंप्यूटरों पर वर्ष 2014 में दर्ज हुई एफआईआर ऑनलाइन करने का काम शुरू है। हालांकि चार थाने ऐसे है जिन पर बीएसएनएल की कनेक्टविटी नहीं है। इन थानों में कनेक्टविटी देने का काम शीघ्र पूरा हो जाएगा।

पुलिस विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। फिलहाल कोेतवाली समेत 14 थानों में कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से शुरू है। वर्ष 2014 में कोतवाली में दर्ज 117 एफआईआर में 55 की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। इसी तरह थाना सुमेरपुर में 144 दर्ज एफआईआर में से 80 को अपलोड कर दिया गया है। वहीं मौदहा कोतवाली में 171 में 50, कुरारा में 80 में 38, थाना ललपुरा में सभी 17 एफआईआर फीड हो चुकी है। थाना बिवांर में 63 में 50, थाना सिसोलर में 41 में 21, मुस्करा में 135 में 60, राठ में 192 में 40 एफआईआर की फीड़िंग हो चुकी है। इसी तरह थाना मझगवां में सभी 40, चिकासी में 45 में 31, जरिया में सभी 41 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ऑनलाइन सेवा बहाल होने पर पीड़ित यूपी पुलिस की वेबसाइट में जाकर सिटीजन पोर्टल में अपनी शिकायत कहीं से किसी भी थाने में दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed