{"_id":"252a60deddabedf2c54cf1c8ad260d18","slug":"three-people-injured-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली में हाईवे पर चंदौखी मोड़ के पास सुमेरपुर की ओर जा रहा आपे खड्ड में पलट गया। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र ने घायलों को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
कोतवाली के पारा-ओझी गांव निवासी सुखरानी (60) पत्नी जगदीश प्रसाद, तुलसारानी (50) पत्नी ब्रह्मादीन और कुछेछा निवासी सियाराम (55) मुख्यालय से आपे से सुमेरपुर जा रहे थे। हाईवे पर चंदौखी मोड़ के पास वाहन चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच कोचिंग पढ़कर साइकिल से कुंडौरा गांव जा रहे छात्र रोहित ने यात्रियों की मदद की। छात्र ने सड़क किनारे पड़े घायलों को अस्पताल भेजने के लिए वाहन को रोक कर मदद की।
विज्ञापन