{"_id":"58f65c324f1c1b3f3b47290c","slug":"three-people-aboard-a-tractor-bike-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार तीन लोग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार तीन लोग, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौदहा सीएचसी में घायल हिना।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोग भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस की माने तो मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के करहिया गांव निवासी श्रीकृष्ण की बेटी की शादी है। इसमें शामिल होने सिसोलर थानाक्षेत्र के बैजेमऊ गांव निवासी पप्पू (40), पिता गोरेलाल (60) व बेटी हिना (20) को बाइक पर बैठाकर गांव जा रहा था। गुरदहा मार्ग पर दोपहर करीब तीन बजे सामने से आ रही भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी नातिन हिना पुत्री पप्पू के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। हिना टक्कर लगने से छिटककर दूर जा गिरी।
विज्ञापन
जबकि पप्पू को मामूली चोटें आईं। पीड़ित पप्पू ने बताया कि घटना की सूचना उसने यूपी 100 को दी। वह लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। बैजेमऊ और करहिया के लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन