{"_id":"660af51983431a2e4509dc80","slug":"three-friends-died-due-to-drowning-in-amrit-sarovar-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-109649-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अमृत सरोवर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अमृत सरोवर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के कुनेहटा गांव स्थित देवी अमृत सरोवर में नहाने गए तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई।
कुनेहटा गांव स्थित अमृत सरोवर तट पर सोमवार दोपहर 12:30 बजे गांव के कई बालक साइकिल चलाते हुए रहे थे। जिनमें गांव के रामजानकी हरिजन बस्ती मोहल्ला निवासी विक्की श्रीवास (13) पुत्र भगवानदीन व दीपांशु वर्मा (13) पुत्र धापू चंद्र व मोहित वर्मा (13) पुत्र नन्नू वर्मा भी था। तेज धूप और गर्मी देख विक्की और दीपांशु कपड़े ने उतारकर साइकिल पर रख दिए और सरोवर में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे। चीख पुकार सुन मोहित बचाने के लिए सरोवर में कूद गया और बचाने की कोशिश में डूब गया।
तीनों को डूबता देख मौजूद बच्चों के शोर मचाया तभी स्थित देवी मंदिर में मौजूद लोग वहां पहुंचे और सभी को बाहर निकाल मौदहा सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान रामराज ने बताया कि तीनों गांव के जूनियर हाईस्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र थे। सीओ मौदहा श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर कुनेहटा चौकी से पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों की तहरीर पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।