{"_id":"61afa34a95eb885b7049e4ac","slug":"three-and-a-half-hundred-patients-were-examined-hamirpur-news-knp6682902112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में साढ़े तीन सौ मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में साढ़े तीन सौ मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। लायंस क्लब राठ विराट ने चौपरा रोड स्थित विवाह घर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साढ़े तीन सौ मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि इन आयोजनों से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध हो जाती है। शिविर में गुड़गांव के त्वचा, चर्म रोग व कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल अग्रवाल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.आलोक अग्रवाल व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.दिव्या अग्रवाल मरीजों की जांच की। अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया ने बताया कि मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। सचिव वंदना मिश्रा ने आभार जताया।
शिविर में पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, बृजभूषण दाऊ, क्लब के चेयरमैन डॉ महेंद्र पस्तोर, डॉ नितिन गुप्ता, रहमत वेग, कैलाशचंद्र अग्रवाल, सुरेश माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र राजपूत, रविंद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, पदमा माहेश्वरी, शिवकुमारी पस्तोर, माधुरी राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जांच में 12 मानसिक बीमार मिले
कुरारा। सीएचसी में जन जागरूकता मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 मरीजों की जांच हुई। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता ने बताया कि 60 मरीजों की जांच में 12 मानसिक रोगी पाए गए। जिनका उपचार किया गया है। शिविर में स्टाफ नर्स प्रगति गुप्ता, राहुल आर्य, डॉ. अनिल कुशवाहा, फार्मासिस्ट योगेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, संजीव त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं नसबंदी कैंप में 13 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन डॉ. आशा सचान व नेहा यादव ने किया। संवाद
आंगनबाड़ी पर नजर रखेगा पोषण ट्रैकर ऐप
भरुआ सुमेरपुर। ब्लाक कार्यालय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों का संपूर्ण डाटा एवं प्रतिदिन की गतिविधियां लोड करेंगी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रेमवती परनामी ने बताया कि नोडल अधिकारी बीडीओ भीमसेन की अध्यक्षता में जिला प्रबंधक संजय वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत मनफूल पाल, जिला समन्वयक आशीष कुमार, ब्लॉक समन्वयक आमिर, ब्लॉक एसोसिएट संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। सीडीपीओ ने बताया कि प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण बुधवार को होगा। (संवाद)