फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The youth was murdered and his body was thrown in the bushes

Hamirpur News: युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Mon, 14 Jul 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The youth was murdered and his body was thrown in the bushes
श्यामू की फाइल फोटो। - फोटो : श्यामू की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव में युवक की हत्या कर शव राठ स्टेट हाईवे के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजन ने घटना स्थल पर हंगामा किया। सीओ सदर राजेश कमल ने समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामला शांत कराया।
सीओ राजेश कमल ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे राठ स्टेट हाईवे पर नैठी मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों के पास ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। इसके बाद पीआरवी 112 को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची ललपुरा पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसे मोर्चरी हाउस भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी श्यामू (23) शनिवार की दोपहर 12 बजे गांव से लापता हो गया था। जिसका दूसरे दिन शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता कमलेश ने बताया कि शनिवार को सुबह हमीरपुर दुकान में काम करने गया था। इसके बाद सुबह 11 बजे गांव वापस आ गया था लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा।
रविवार सुबह शौच क्रिया करने जा रहे ग्रामीणों ने देखा कि वह राठ स्टेट हाइवे पर पौथिया गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मृत पड़ा है। वह अविवाहित व दो भाइयों में सबसे छोटा था।भाई राजू ने बताया शनिवार को भाई गांव के कुछ लोगों के साथ रिक्शे में बैठ कर घूमता रहा और पार्टी करता रहा। बताया कि इन्हीं लोगों ने भाई की हत्या कर शव फेंक दिया है। राजू ने बताया वह हमीरपुर में पलंग की दुकान में काम करता था । सुबह घर से चला जाता था और शाम को घर आता था।

वहीं परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचे और शव को मौके पर न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया।
किसी तरह सीओ सदर राजेश कमल ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed