फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man 's head was found riverside

नदी किनारे मिला युवक का सिर

Wed, 20 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 20 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
The young man 's head was found riverside

चिकासी थाने के जिगनी गांव के पास धसान नदी के किनारे एक व्यक्ति का कटा

विज्ञापन
सिर और आधा पैर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सिर और कटे पैर से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। शिनाख्त के लिए कटे अंगों को मोर्चरी में रखवाया, लेकिन अत्यधिक खराब होने की वजह से पोस्टमार्टम करवाया गया।

गौरतलब है कि जिगनी गांव से करीब दो किमी दूर धसान नदी बहती है। जिगनी और बिलगांव के बीच मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को नदी किनारे एक व्यक्ति का कटा सिर और आधा बायां पैर मिलने की खबर मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से कटे अंगों की शिनाख्त का प्रयास किया। कटे अंग बुरी तरह सड़ चुके थे इस वजह से तत्काल उनका पोस्टमार्टम कराया गया। थाना इंचार्ज बीपी मिश्रा ने बताया कि कटे सिर की पहचान नहीं हो सकी।

एसआई ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कटा सिर लगभग दो दिन पुराना होने का अनुमान है। माना जा रहा है शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से हत्या के बाद शव और धड़ अलग अलग फेंकने की योजना रही होगी। पुलिस धड़ की भी तलाश कर रही है।

सिर के पोस्टमार्टम से युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास आंकी गई है। डाक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी और हल्की मूछें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed