फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man ate poison, died

युवक ने जहर खाया, उपचार को जाते वक्त मौत

Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The young man ate poison, died
राठ। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहर खा लिया। उपचार के लिए झांसी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

औंता गांव निवासी अनिल कुमार (32) ने शनिवार शाम को उसने जहरीली गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया। झांसी जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का व अविवाहित था। पिता के नाम की ढाई एकड़ जमीन पर खेती में हाथ बंटाने के साथ ही मजदूरी कर अपना गुजारा चलाता था। पिता प्रेम लोधी सहित अन्य परिजनों का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

10 दिन में तीसरी आत्महत्या
औंता गांव में 10 दिन के अंदर यह तीसरी आत्महत्या की घटना है। 18 मार्च को अरविंद्र कुमार (37) ने जहर खाकर जान दी थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के व्यक्ति द्वारा मृतक की पत्नी के साथ अभद्रता की गई थी। वहीं 24 मार्च की रात हल्के प्रसाद राजपूत (50) ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि मृतक पैर में संक्रमण से परेशान था। शनिवार रात अनिल कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लगातार आत्महत्या के मामलों से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed