फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The worker was tied with a rope and beaten with a stick.

Hamirpur News: श्रमिक को रस्सी से बांधकर लाठी से पीटा

Sat, 27 Sep 2025 08:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
The worker was tied with a rope and beaten with a stick.
राठ। मजदूरी करने से मना करने पर गांव के दबंग ने श्रमिक को रस्सी से बांधकर लाठी से मारपीट की है। शुक्रवार को श्रमिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उनसे अपने यहां मजदूरी करने को कहा। मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि गालियां देने का विरोध करने पर रस्सी से बांध दिया और लाठी से मारपीट की। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बंधक मुक्त कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed