फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The worker used to walk with the flag of the BJYM district president

Hamirpur News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष का झंडा लगाकर चलता था कार्यकर्ता

Sat, 14 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The worker used to walk with the flag of the BJYM district president
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाइवे पर छानीकलां के पास बृहस्पतिवार को भाजपा का झंडा लगी जिस थार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई थी, वह कार भाजपा नेता के मित्र की निकली। कुछ दिन पहले ही उसने भाजपा की सदस्यता ली थी। दोस्ती के चलते कार मालिक ने भाजपा का झंडा और जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगा रहा था। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के कहरा गांव निवासी सुरेश बृहस्पतिवार को भटेवर निवासी अपनी बहन शुकुंतला, भांजी अनुष्का व भांजे दिव्यांश को बाइक में बैठाकर सिरसीकलां जा रहा था। रास्ते में छानीकलां के पास थार से बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दिव्यांश और उसके मामा सुरेश की मौत हो गई थी। मामले की छानबीन में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार राहुल गुप्ता के नाम पर दर्ज है जबकि इसमें लगा फास्टैग हर्ष गुप्ता के नाम पर बताया जा रहा है। ये दोनों ही लोग भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जैसे किसी पद पर नहीं हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमीरपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी हैं। उनसे गाड़ी के मालिक की मित्रता है। कभी-कभी आकाश इस थार गाड़ी का उपयोग करते थे। इसलिए कार में जिलाध्यक्ष का स्टीकर व भाजपा का झंडा भी लगाया गया।
विज्ञापन

कबरई थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कार कब्जे में है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी से मित्रता के चलते कार मालिक ने इसमें झंडा लगाया था। मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी का कहना है कि 29 अगस्त को उनका एक्सीडेंट हो गया था। मित्र भाजपा का सदस्य है। वह आने-जाने के लिए उसी गाड़ी को यूज करते थे। इसलिए उसमें झंडा लगाया गया था। घटना दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed