{"_id":"577418154f1c1b615679aaf5","slug":"the-woman-gave-birth-to-a-child-in-the-bus-waiting-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड प्रतीक्षालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड प्रतीक्षालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की समाजवादी एंबुलेंस सेवा गरीबों के लिए बेकार साबित हो रही है। प्रसूता को अस्पताल ले जाने लिए फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं आई। जिस कारण महिला ने प्रतीक्षालय में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला को जच्चा बच्चा केंद्र ले जाया गया। जहां एएनएम ने दोनों का उपचार किया।
विज्ञापन
क्षेत्र के निवादा गांव निवासी अरिमर्दन सिंह की पत्नी शोभा को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। सुबह 9:30 बजे वह पत्नी को लेकर बिवांर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया। अस्पताल में एएनएम ने महिला को देखने के बाद कहा कि पेट में बच्चे का मूवमेंट नहीं हो रहा है और उसे सदर अस्पताल रिफ र कर दिया। पर पैसों की कमी के चलते वह पत्नी को घर ले आया।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे तेज दर्द होने पर उसे गांव के ही जच्चा बच्चा केंद्र में दिखाकर एंबुलेंस को फ ोन कर दिया। लेकिन एंबुलेंस कई घंटों बाद भी नहीं आई। प्रसूता के पति ने बताया कि वह पत्नी को हमीरपुर ले जाने के लिए निवादा बस स्टैंड ले आया। तभी पत्नी को प्रतीक्षालय में ही प्रसव हो गया। डिलीवरी के बाद एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन
इस मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एसके सिंह का कहना है कि प्रसूता को सदर अस्पताल के लिए रिफर किया गया था तो उसे गांव नहीं ले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा की गाड़ी किसी और प्रसूता को ले गई होगी इसलिए आने में विलंब हुआ होगा।