फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The voice of Bundelkhand resonated in Malaysia

Hamirpur News: मलयेशिया में गूंजी बुंदेलखंड की आवाज

Mon, 03 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The voice of Bundelkhand resonated in Malaysia
फोटो 02 एचएएमपी 28- कॉमनवेल्थआसियान समिट के दौरान मौजूद यशोवर्मन सिंह चंदेल। संवाद
हमीरपुर। बुंदेलखंड के युवा अधिवक्ता यशोवर्मन सिंह चंदेल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ-आसियान समिट 2025 में यशोवर्मन ने कॉमनवेल्थ यूथ काउंसिल डेलिगेशन के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तीन दिवसीय इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई देशों के वरिष्ठ नेता और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा के निवर्तमान सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पुत्र यशोवर्मन सिंह चंदेल सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में अधिवक्ता हैं। उन्होंने समिट के दौरान पर्यावरण, तकनीकीकरण और औद्योगिकीकरण के संतुलन यानी सस्टेनेबल डेवलपमेंट में कानून एवं न्याय व्यवस्था की भूमिका पर भारत का पक्ष रखा। यशोवर्मन ने अपने संबोधन में टेक्नोलॉजिकल ऑब्सोलेसेंस पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि कई बार कंपनियां जानबूझकर ऐसे सॉफ्टवेयर जारी करती हैं जिनसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, विशेषकर मोबाइल फोन, धीमे हो जाते हैं और उपभोक्ताओं को नया फोन खरीदने के लिए विवश होना पड़ता है। उन्होंने आसियान देशों से इस विषय पर संयुक्त कानून बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मलयेशिया के पूर्व सांसद और सीनेटर शिवराज चंद्रन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यशोवर्मन ने कहा कि यह सम्मेलन शिक्षा, पर्यावरण, वैश्विक व्यापार, तकनीकी और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहा। इसमें युवाओं की भागीदारी और नीति-निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड के युवा को भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने यशोवर्मन सिंह चंदेल की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed