{"_id":"5af1e8a44f1c1b62098b90f2","slug":"the-villagers-of-jigni-jammed-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिगनी के ग्रामीणों ने गांव में लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगनी के ग्रामीणों ने गांव में लगाया जाम
अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 08 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
यूं लगाया गया जाम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगनी गांव के अंदर से मौरंग लदे ट्रकों की आवाजाही पर खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम लगा दिया। उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रकों की वजह से गांव की सड़क खराब हो रही है और धूल उड़ने से उन्हें दिक्कतें हो रही है। सूचना पर पहुंची चिकासी पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
धसान नदी से इस समय जोरदार तरीके से मौरंग खनन हो रहा है। झांसी क्षेत्र में पट्टा है। लेकिन जिगनी गांव के अंदर सैकड़ों की संख्या में मौरंग भरे ओवर लोड ट्रक गुजर रहे हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने खनन वाले रास्ते में ट्रैक्टरों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया।
जाम स्थल पर गांव के सीताराम, कस्तूरी आदि ग्रामीणों ने कहा कि मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों के निकलने से उनकी जमीनें परती पड़ती जा रही हैं। ट्रकों की आवाजाही से सड़क से उड़ रही धूल से उनके घर भर जाते हैं। इससे सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा मौरंग माफियाओं ने उनके खेतों से रास्ता बना दिया। सूचना पर पहुंचे चिकासी थानाध्यक्ष मोहम्मद अली ने ग्रामीणों को समझा बुझा जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे बाद ट्रकों का आना-जाना शुरू हुआ।