फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The victim's family is terrified due to the accused not being arrested.

Hamirpur News: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार भयभीत

Thu, 29 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The victim's family is terrified due to the accused not being arrested.
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में गत 15 जनवरी के हुए लव जिहाद व धर्मांतरण के दबाव के मामले में पुलिस 13 दिन बाद भी चौथे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों से जान का खतरा बता कर सुरक्षा की गुहार लगा चुका।
विज्ञापन


आरोप है कि कस्बे के कमलेश तिराहा निवासी अबान उर्फ अफान खान कस्बे की एक किशोरी को लव जिहाद में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाए। बाद में धर्मांतरण करके शादी का दबाव बनाया। किशोरी के मना करने के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। किशोरी के पिता ने अबान के साथ उसके पिता मौलाना खान को आरोपी बनाया था। बाद में किशोरी के बयान अदालत में दर्ज होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा अन्य दो नाम बताए थे। इनमें एक बाल अपचारी को पुलिस पकड़ चुकी है। चौथा आरोपी भागा है। यह आरोपी मुख्य आरोपी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी आरोपियों को पुलिस को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed