फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The two sides firing, breaking the boundary of the school entered the car to escape

दो पक्षों में फायरिंग, भागने में स्कूल की बाउंड्री तोड़ घुसी कार

Thu, 16 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
The two sides firing, breaking the boundary of the school entered the car to escape
सायर गांव में घटना स्थल पर घायल को देखती पुलिस। - फोटो : Amar ujala

थानाक्षेत्र के सायर गांव में गुरुवार को पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में गोली चल गई। इसमें एक युवक घायल हुआ है। जिसे महोबा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, ताबडतोड़ फायरिंग के बीच एक टवेरा कार जूनियर स्कूल की बाउंड्री तोड़ते हुए जा घुसी। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वाहन से एक रिवाल्वर बरामद की है। इस घटना की सूचना पर एसडीएम और सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले को हादसे से जोड़ रही है। अभी किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब छह बजे सायर गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। जिससे लोग सहम गए। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कई लोगों से जानकारी ली गई तो कोई बोलने को तैयार नहीं हुआ। इस बीच एक वृद्धा ने कहा फायर हुए हैं। दबी जुबान सें कुछ लोगों ने दो पक्षों में पुरानी चुनावी रंजिश की वजह से फायरिंग होने की बात कही है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि फायरिंग के दौरान भागने के प्रयास में एक टवेरा कार सड़क किनारे स्थित जूनियर हाईस्कूल की बाउंड्री को तोड़ते जा घुसी। जिससे कार चालक अमित उर्फ माडौ निवासी निवादा बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे एसआई रामकिशन यादव ने अपने हमराहियों की मदद से उसे वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई ने गाड़ी की तलाशी ली तो उससे एक रिवाल्वर व मोबाइल बरामद हुआ। वहीं पुलिस फ ायरिंग के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए सिर्फ  एक्सीडेंट होना बता रही है। उधर गोली चलने से उपरी गांव निवासी उमेश (30) पुत्र बसंता घायल हुआ है। वह महोबा सदर अस्पताल में भर्ती है। मौके पर पहुंचे एसडीएम रिजवान अहमद व सीओ आरएन सिंह ने कहा कि अभी वह ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले रहे हैं। बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार सायर निवासी मुन्ना पट्टीदार की है। ड्राइवर को सदर अस्पताल भेजा गया है, उसके होश मे आने पर ही सही जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed