फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The two sides clashed over a controversial figure in the way of the gate

विवादित रास्ते में फाटक लगाने को लेकर दो पक्ष भिडे़

Sat, 03 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed over a controversial figure in the way of the gate
राठ कस्बे में विवादित रास्ता जहां पर दो पक्ष भिडे़ और रास्ते में लगने वाला फाटक। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के पठनऊ मोहल्ले में रास्ते में दरवाजा लगाने के विवाद पर दो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मामले की जांच करने दारोगा के साथ गए सिपाही से भी हाथापाई हुई। दरोगा ने किसी तरह से भागकर अफसरों को जानकारी दी। इस पर वहां पहुंचा भारी पुलिस बल लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन



पठनऊ मोहल्ला निवासी रसूल पुत्र नजीर अहमद ने शनिवार को थाना दिवस के दौरान एसडीएम मोहम्मद रिजवान को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके मकान से मुख्य मार्ग तक उसकी निजी भूमि है। उसका आरोप है कि पड़ोसी इस्लाम ने वहीं दरवाजा कर लिया और खिड़की लगवा ली है। इसी तरह सलीम ने भी खिड़की लगवा ली।  इससे उसके घर की ओर जाने वाला रास्ता असुरक्षित हो गया।
विज्ञापन


तहरीर पर एसडीएम ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे थाने का एक दरोगा और एक सिपाही मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी बीच रास्ते में एक पक्ष लोहे का दरवाजा लगाने लगा। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा लगते देख दूसरे पक्ष में आक्रोश व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में वहां मौजूद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ लोगों ने सिपाही से भी हाथापाई की। दरोगा ने जब मारपीट होती देखी तो वह भी भाग खड़ा हुआ और पुलिस को सूचना दी। उपद्रव से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल भारी पुलिस पहुंची। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली के एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय ने कहा कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।  एक पक्ष की महिला शबाना पत्नी पप्पू ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य होता रहा। पुलिस वहां पर बैठकर चाय नाश्ता करती रही और निर्माण कार्य चलता रहा।



एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भी इसी रास्ते के विवाद को लेकर तनातनी हुई थी। तब कोतवाली के तत्कालीन एसएसआई अमर सिंह ने 145 सीआरपीसी की चालानी रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी थी।  दोनों पक्षों के बीच शांति भंग होने का खतरा बताते हुए रिपोर्ट सौंपी थी। काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि इस विवादित रास्ते को लेकर एक भी पक्ष अदालत की शरण में नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed