फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BKU protests over lack of facilities at the CHC.

Hamirpur News: सीएचसी में सुविधाओं की कमी पर भाकियू का प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BKU protests over lack of facilities at the CHC.
मौदहा (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में लचर स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी और मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिए भाकियू ने आपातकालीन कक्ष के विस्तार और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की प्रमुख मांग रखी है। पैथोलॉजी में सभी जांचें नियमित रूप से कराने, मरीजों को बाहर जांच के लिए भेजने पर रोक लगाने और नगर में बिना मानकों के चल रहे अवैध पैथोलॉजी केंद्रों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। साथ ही अस्पताल में एक्सरे तकनीशियनों की संख्या बढ़ाने, परिसर की नियमित साफ-सफाई और मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही। यहां पर सत्या हरि, आसिफ शकील, संजय प्रजापति, आशीष सिंह, रोहित कुशवाहा, अनुराग कश्यप, आरिफ, सुमन देवी, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed