{"_id":"6a8c9b14484d6be78f0bed1a","slug":"road-accidents-dropped-by-287-percent-fatalities-also-declined-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-144185-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सड़क हादसे 28.7 फीसदी घटे, मौतों में भी आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सड़क हादसे 28.7 फीसदी घटे, मौतों में भी आई कमी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी के प्रयासों का असर अब आंकड़ों में भी नजर आने लगा है। जनवरी से जुलाई तक पिछले साल की तुलना में 28.7 फीसदी सड़क हादसों में कमी आई है। मृतकों की संख्या 20.1 और घायलों की संख्या 21.1 फीसदी घट गई।
जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जुलाई 2025 तक जिले में 251 सड़क हादसे हुए थे। इस साल जनवरी से जुलाई के बीच 179 हादसे दर्ज किए किए गए। 72 हादसों की गिरावट आई है। वर्ष 2025 में 139 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस साल 111 लोगों की जान गई है। इसी तरह घायलों की संख्या 194 से घटकर 153 रह गई। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान, यातायात नियमों का पालन कराने, ओवरलोडिंग और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
संबंधित विभागों के समन्वय से सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा भी की जा रही है। डीएम ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हादसा रोकना अकेले प्रशासन का काम नहीं है, इसमें सभी की सहभागिता चाहिए।