{"_id":"6a8c9ae3aa3e068a4a0679ba","slug":"negligent-activation-of-power-supply-leaves-lineman-with-burns-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144210-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लापरवाही से चालू करा दी बिजली, लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लापरवाही से चालू करा दी बिजली, लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। ममना सब स्टेशन के धौहल फीडर क्षेत्र के पीली के डेरा में सोमवार दोपहर शटडाउन के बाद बिजली बहाल होने से हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा अकुशल लाइनमैन सुलस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सरीला से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
पुरैनी निवासी रामरतन प्रजापति का बेटा पवन (30) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। पवन के चाचा रमेश ने बताया कि पवन पीली के डेरा में ट्रांसफार्मर का जंपर जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था। चाचा के अनुसार शटडाउन लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल ने लिया था।
पवन के खंभे पर काम करने के दौरान राजेंद्र के कहने पर बिजली बहाल करा दी गई। बिजली आते ही पवन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर नीचे गिर गया। रमेश ने राजेंद्र शुक्ल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पवन के खंभे पर चढ़कर काम करने की जानकारी होने के बावजूद बिजली जुड़वा दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली जानबूझकर बहाल कराई गई। उन्होंने राजेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपखंड अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि राजेंद्र की गलती है। उससे जवाब मांगा गया है। एसएसओ से शटडाउन लेने का समय, किस लाइन के लिए शटडाउन लिया गया और बिजली कब बहाल की गई, इसका लिखित विवरण मांगा गया है। अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने बताया कि राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ लापरवाही की जांच कराई जाएगी। जांच में दोष पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।