फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The students created a ruckus when the bus broke down

बस खराब होने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The students created a ruckus when the bus broke down
राठ। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की परीक्षा देने के लिए राठ डिपो की बस से कानपुर जा रहे परीक्षार्थियों ने बस खराब होने पर जमकर हंगामा किया और नाराजगी दिखाई। दूसरी बस की व्यवस्था होने पर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

प्रीतम चिल्ली, दिनेश गल्हिया, जयहिंद कैमोखर, मयंक द्विवेदी राठ, अनिल नंदना, अवधेश, रविंद्र, कुलदीप आदि छात्रों ने बताया कि बुधवार सुबह 9.30 से कानपुर में सीटेट की परीक्षा है। कानपुर जाने के लिए दोपहर 12 बजे रोडवेज डिपो पहुंच गए। दिन भर इंतजार के बाद शाम छह बजे की बस मिली। जिसमें छात्र छात्राओं सहित खचाखच यात्री भर गए। रोडवेज से निकल कर स्टेट बैंक तिराहा पहुंचते ही बस खराब हो गई। जिससे परीक्षार्थियों में आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर रोडवेज से दूसरी बस भेजी गई। दोनों चालकों द्वारा कानपुर जाने को लेकर आपस में विवाद होने लगा। वहीं स्टेशन इंचार्ज विजय नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि जो बस खराब हुई उसके चालक को दूसरी बस ले जाना चाहिए। कहा कि बस को रवाना किया है। वहीं चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से तीन घंटे लगा रहा जाम
राठ। उरई बस स्टैंड के आगे पुलिस चौके के सामने एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। जिससे मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रास्ता जाम होने से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनेक राहगीर स्यावरी गांव होते हुए नहर वाईपास से गुजरे। करीब तीन घंटे बाद ट्रक हटने पर यातायात सुचारु हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed