फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The server has been running slowly for two days, affecting the work of land registry.

Hamirpur News: दो दिन से धीमा चल रहा सर्वर, भू-रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित

Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The server has been running slowly for two days, affecting the work of land registry.
महोबा। सर्वर धीमा चलने से उप निबंधक कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। पिछले दो दिन से बेहद कम संख्या में रजिस्ट्री हो रही हैं। इससे रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले अधिकांश लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तकनीकी दिक्कत आने के चलते धीमा चल रहा सर्वर भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बाधा बन रहा है। हालात यह हैं कि सर्वन डाउन होने से कर्मचारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। वहीं जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आने वालों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। रजिस्ट्री कराने पहुंचे शिवविशाल त्रिपाठी ने बताया कि वह दो दिन से भूमि की रजिस्ट्री के लिए भटक रहे हैं। सर्वर न आने से उनके समय और रुपयों की बर्बादी हो रही है। सबरजिस्ट्रार हनुमंत प्रसाद का कहना है कि पहले दो दिन अवकाश था। इसके बाद दो दिन से सर्वर धीमा चलने से बेहद कम संख्या में रजिस्ट्री हो रही हैं। सोमवार को तीन बैनामा, दो दान व दो वसीयतनामा हुए जबकि मंगलवार को महज छह रजिस्ट्री हुईं। इससे पहले प्रतिदिन औसतन 20 रजिस्ट्री होती थी। सर्वर धीमा चलने से समस्या हो रही है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed