फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The MLA said, negligence will not be tolerated, I will talk to the District Magistrate

Hamirpur News: विधायक बोले, नहीं चलेगी लापरवाही, जिलाधिकारी से करूंगा बात

Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The MLA said, negligence will not be tolerated, I will talk to the District Magistrate
फोटो 09 एचएएमपी 24- पौथिया गांव स्थिति नमामि गंगे से बनी पानी टंकी। संवाद - फोटो : 1
हमीरपुर। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में साफ स्वच्छ पानी पहुंचाने का वादा सदर विधायक मनोज प्रजापति के गांव में ही पूरा नहीं हो पा रहा। विकास कार्यों की बैठक में जलशक्ति राज्य मंत्री के सामने पौथिया गांव का मुद्दा भी उठाया गया लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

यही वजह है कि गांव में कहीं पर टोटियां नहीं लगीं तो कहीं पर अन्य कमियों की वजह से पानी आपूर्ति नहीं हो रही। सदर विधायक बोले काम में लापरवाही नहीं चलेगी वह जिलाधिकारी से बात करेंगे।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन (हर घर जल योजना) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2024 तक सभी घरों में नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित था। कार्यदायी संस्था ने काम तो शुरू किया लेकिन दो साल बाद भी परियोजना पूरा नहीं कर पाई। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 फरवरी को कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की बैठक हुई थी। इस दौरान सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने जिले के प्रभारी मंत्री और जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद के सामने क्षेत्र समेत अपने गांव पौथिया में योजना की हकीकत बताई थी।जिलाधिकारी घनश्याम मीना की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों को राज्यमंत्री ने कड़ी फटकार लगाई थी, लेकिन राज्य मंत्री के दिशा निर्देशों का आज तक कोई असर नहीं हुआ। यही वजह है कि 10 दिन बाद भी पौथिया और पत्योरा समेत अन्य गांव में हर घर में जल नहीं पहुंच रहा।पौथिया के नरेशपुरा में हालात तो और भी खराब है।

फोटो 09 एचएएमपी 24- पौथिया गांव स्थिति नमामि गंगे से बनी पानी टंकी। संवाद

फोटो 09 एचएएमपी 24- पौथिया गांव स्थिति नमामि गंगे से बनी पानी टंकी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed