फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The mercury dropped, the melting increased with the chill

Hamirpur News: पारा लुढ़का, ठिठुरन के साथ बढ़ी गलन

Mon, 06 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, the melting increased with the chill
ठंड के चलते हाईवे पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : ठंड के चलते हाईवे पर दिखा सन्नाटा।
हमीरपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह-शाम भीषण ठंड के बीच घना कोहरे से सड़कों में आवागमन न के बराबर हो रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 14.2 व न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


दो जनवरी से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक जनवरी के बाद से सूर्यदेव दिखाई नहीं पड़े। दो दिन पूर्व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान 12-14 डिग्री के मध्य पहुंच गया है। न्यूनतम पारा भी छह से आठ के बीच घट-बढ़ रहा है। इससे बाजार में रोज की तरह भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन

राठ में मुख्य बाजार, पड़ाव चौराहा, रामलीला मैदान, रोडवेज बस डिपो आदि प्रमुख स्थानों पर लोग अलाव के सहारे रहे। सुबह से काम की तलाश में पड़ाव चौराहे पर जमा हुए मजदूर भीषण ठंड में ठिठुरते नजर आए। काम न मिलने पर दोपहर बाद अपने घर को लौट गए। केवीके वैज्ञानिक डॉ. शालिनी का कहना है कि अगले दो-तीन दिन पारा और लुढ़केगा। हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 395 मरीजों का इलाज

हमीरपुर। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में कुल 395 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 179 पुरुष, 141 महिला व 75 बच्चे शामिल रहे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि करीब 90 मरीज देखे हैं। इनमें ज्यादातर सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे। बताया कि 10 मरीज सांस से संबंधित देखे हैं। इनमें चार मरीजों को भर्ती किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed