फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The list of examination centres has not been released online, and is expected to be released today.

Hamirpur News: परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन नहीं जारी हुई सूची, आज आने की संभावना

Fri, 28 Nov 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The list of examination centres has not been released online, and is expected to be released today.
- इस बार भी 40-41 केंद्र बनने की संभावना, भेजी जा चुकी है सत्यापन रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रों का निर्धारण कर जिलेवार ऑनलाइन सूची सार्वजनिक होनी थी, लेकिन देर शाम तक यह जारी नहीं हो सकी। ऐसे में आज सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

परीक्षा केंद्र बनने के लिए परिषद की गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर तक ही कर दिया गया था। इसमें 32 राजकीय विद्यालय, 22 सहायता प्राप्त विद्यालय और 99 वित्तविहीन विद्यालय सहित कुल 153 विद्यालय शामिल हैं। हर बार 50 फीसदी सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। विभाग को 24 नवंबर तक द्विस्तरीय सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करनी थी। 10 नवंबर से तहसील प्रशासन और विभागीय स्तर से सत्यापन रिपोर्ट तैयार की गई है। आखिरी दिन शेष सभी विद्यालयों की रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई है। परिषद से भेजी गई सूचना के अनुसार 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होनी थी।
विज्ञापन


डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट भेज दी गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होनी थी, लेकिन अभी तक नहीं हुई है। शुक्रवार को इसके जारी होने की संभावना है। इसके आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिला स्तरीय चयन समिति निस्तारण करेगी। इसके बाद दोबारा परिषद को रिपोर्ट जाएगी, तब अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी परीक्षा केंद्रों की संख्या गतवर्ष के आसपास ही रह सकती है। पिछले बार 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 1409 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। इससे एक-दाे केंद्र कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

इस बार एक-दो केंद्र कम होने की संभावना

कुल विद्यालय

राजकीय माध्यमिक स्कूल : 32

सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल : 22
वित्तविहीन माध्यमिक स्कूल : 99

------------
छात्र संख्या

हाईस्कूल में परीक्षार्थी : 15093

इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी : 13759

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed