Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The husband will spend three days a week with his first wife

महोबा : मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर 39 बीएलओ को नोटिस, वेतन पर रोक

Sat, 28 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The husband will spend three days a week with his first wife
कुलपहाड़ (महोबा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्य में लापरवाही बरतना विधानसभा चरखारी क्षेत्र के 39 बीएलओ को भारी पड़ गया। नए मतदाताओं के पंजीकरण में बेहद धीमी प्रगति व घर-घर सर्वेक्षण में उदासीनता सामने आने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम ने सभी 39 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर अग्रिम आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी। इस कार्रवाई से निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन


एसडीएम आदेश सिंह सागर ने 17 से 27 नवंबर तक फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। इसमें चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। क्षेत्र के 38 मतदेय स्थलों पर 11 दिनों में महज एक-एक फॉर्म-6 प्राप्त हुए जबकि एक बूथ पर नए मतदाता का एक भी आवेदन नहीं मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि संबंधित बीएलओ ने पात्र नागरिकों तक पहुंचने और घर-घर संपर्क करने में गंभीर लापरवाही बरती। खासकर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के प्रयास नाकाफी रहे।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित बीएलओ को तीन दिन के अंदर साक्ष्यों समेत लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अभियोजन की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी। इसके तहत पदीय दायित्वों में लापरवाही पर तीन माह से दो वर्ष तक कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
24 घंटे में आवेदनों का सत्यापन पूरा करने के निर्देश
कुलपहाड़। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को घर-घर सर्वेक्षण कर छूटे पात्रों के नाम जुड़वाने और लंबित आवेदनों का सत्यापन 24 घंटे में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं समेत सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ से संपर्क करने, voters.eci.gov.in पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप से आवेदन करने की अपील की। जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed