फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The husband went on the pill itself faced

पति पर चली गोली खुद पर झेली

Fri, 11 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The husband went on the pill itself faced

जमीन बंटवारे के विवाद में एक युवक ने बड़े भाई पर

विज्ञापन
फायर झोंक दिया। यह देख उसकी पत्नी सामने आ गई। गोली उसके गले में जा धंसी। हमलावर बंदूक से फायरिंग करते हुए भाग निकला। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक है। घटना कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पतारा गांव निवासी सतपाल सिंह यादव ने बताया कि घाटमपुर में अपनी बोलेरो जीप चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 31 अगस्त को उसके पिता ओंकार सिंह की तबीयत खराब होने पर वह पतारा आया।

2 सितंबर को उसके पिता की मौत हो गई। उसने दाह संस्कार किया। तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर गांव में ही रुका है। उसका आरोप है कि छोटा भाई कुंवरपाल आए दिन पिता को बंदूक दिखा कर डराता-धमकाता था।

गुरुवार को कुंवरपाल मां राजाबाई को धमका कर बैंक से छह लाख रुपये निकलवाने का प्रयास कर रहा था। उसने रोका तो जमीन के बंटवारे की बात करने लगा। बात बढ़ने पर नाजायज बंदूक उठा लाया और उसे निशाना बनाकर गोली चला दी।

तभी पास खड़ी पत्नी अंतिम (30) सामने आ गई। गोली उसके गले में जा धंसी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। हमलावर भाई फायरिंग करता हुआ भाग गया। वह परिजनों के साथ पत्नी को जिला अस्पताल लाया।

यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष शिवमोहन सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। सतपाल का कहना है कि वह अभी पत्नी का इलाज करा रहा है। यहां से लौटने के बाद थाने में आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed