{"_id":"69d94ad3b370d1da0a088fb7","slug":"the-hailstorm-affected-crops-in-18-villages-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-138487-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ओलावृष्टि से 18 गांवों की फसलें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ओलावृष्टि से 18 गांवों की फसलें प्रभावित
Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। डीएम के निर्देशन में एसडीएम ने शुक्रवार को बरहरा गांव पहुंचकर खेतों में खड़ी और कटी फसलों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फसल को करीब 5-10 प्रतिशत तक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कई स्थानों पर नमी के कारण दाने की गुणवत्ता प्रभावित हुई है और आकार में भी कमी आई है। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि का असर सामने आया है। हालांकि सभी खेतों में समान रूप से नुकसान नहीं हुआ है। कुछ खेत पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि कुछ में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। अब तक 300 से अधिक किसानों का सत्यापन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
-- -- -- -- -- -
इन गांवों में प्रभावित हुई फसलें
बरगवा, जरिया टीला, धगवां, खेड़ा शिलाजीत, करियारी, महाराजपुर, बीलपुर, खण्डाैत, टाई, परछा, सरीला, कुपरा, भेड़ी डांडा, ममना, गहुली, धौहल बुजुर्ग, रिगवारा खुर्द और रिगवारा कलां गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --