फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The electrical current personnel injured

करंट से विद्युत कर्मी घायल

Thu, 11 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The electrical current personnel injured
कस्बा स्थित विद्युत सबस्टेशन में फीडर मशीन के अचानक फट जाने से ड्यूटी पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑफीसर) गंभीर रूप से करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल एसएसओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कस्बे के विद्युत सबस्टेशन में ग्राम उमरी थाना बिवांर निवासी रामरतन अनुरागी (55) रिटायर्ड फौजी संविदा पर एसएसओ के पद पर तैनात हैं। बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे कमरे में लगे फीडरों को वह चेक कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी अचानक अलरा फीडर की मशीन में ब्लास्ट हो गया। इसके फटने से वह 11 हजार की लाइन के करंट की चपेट में आ गया और वहीं गिर पड़ा। विद्युत फीडर से धुआं निकलता देख आसपास के कर्मचारी और ग्रामीण दौड़े। उन्हें कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा स्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशन जर्जर हो चुका है। लगभग चार दशक पूर्व निर्मित इस पावर स्टेशन की सारी मशीनें खस्ताहाल हैं। इसके बावजूद पावर कॉरपोरेशन सब स्टेशन की मशीनों को बदलवाने की अवश्यकता महसूस नहीं कर रहा है। जिससे विद्युत कर्मियों में आक्रोश है।

गौरतलब है कि कस्बे का 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी। इस सब स्टेशन में अवर अभियंता, लाइनमैन, पेट्रोलमैन, कैशियर आदि कर्मचारियों के पद सृजित हैं। साथ ही इनके निवास भी बनाए गए थे। पावर सब स्टेशन के साथ-साथ इन कर्मचारियों के सारे आवास भी ध्वस्त हो चुके हैं।

मौजूदा समय में सारे कर्मचारी बाहर आवास बनाए हैं। विद्युत सबस्टेशन में लगी सारी फीडर की मशीनें जर्जर हो चुकी हैं। इसके साथ ही खंभो में खींचे गए तार काफी पतले हो गए हैं। जो आए दिन जगह-जगह से टूटते रहते हैं।

पावर कॉरपोरेशन विद्युत सब स्टेशन के पुनर्निर्माण, खराब मशीनों की जगह नई मशीनें व जर्जर हो चुके तारों को नहीं बदलवा रहा है। संविदा कर्मी एसएसओ रामरतन अनुरागी रिटायर्ड फौजी के साथ घटी घटना के पहले लाइनमैन राकेश कुमार, संविदाकर्मी मातादीन भी इन जर्जर तारों में काम करते समय दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।


फिर भी विभाग के कान में जूं तक नहीं रेग रही है। जिससे कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। पावर कॉरपोरेशन के अधिशाषी अभियंता नन्नू सिंह का कहना है कि सबस्टेशन की मशीन ठीक हैं। ब्रेकर खींचने की कोशिश में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed