फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The elderly, suffering from illness, killed himself, shot dead

बीमारी से जूझ रहे अधेड़ ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
The elderly, suffering from illness, killed himself, shot dead
सदर अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : Amar ujala

स्थानीय कोतवाली कस्बे के विवेक नगर में बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने खुद को कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


विवेक नगर मोहल्ला निवासी विनीत पालीवाल (48) पुत्र मिथलेश पालीवाल ने गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। इस मामले में परिजन आनन-फानन उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर रिजेंसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विनीत की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह सूचना जैसे ही घर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। विनीत के पुत्र उत्कर्ष पालीवाल व बेटी निहारिका है। पड़ोसियों ने बताया कि विनीत काफी समय से पेट की बीमारी से परेशान था। शाम को वह अस्पताल में इलाज कराकर लौटा था। कोतवाल पीके सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारण अभी तक पता नहीं हो सके  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed