{"_id":"58dd4f884f1c1b0b0563e04f","slug":"the-elderly-suffering-from-illness-killed-himself-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से जूझ रहे अधेड़ ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से जूझ रहे अधेड़ ने खुद को मारी गोली, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली कस्बे के विवेक नगर में बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने खुद को कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विवेक नगर मोहल्ला निवासी विनीत पालीवाल (48) पुत्र मिथलेश पालीवाल ने गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। इस मामले में परिजन आनन-फानन उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर रिजेंसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विनीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह सूचना जैसे ही घर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। विनीत के पुत्र उत्कर्ष पालीवाल व बेटी निहारिका है। पड़ोसियों ने बताया कि विनीत काफी समय से पेट की बीमारी से परेशान था। शाम को वह अस्पताल में इलाज कराकर लौटा था। कोतवाल पीके सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारण अभी तक पता नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन