{"_id":"6994b4cd4063964e0a08e68d","slug":"the-dialogue-between-the-minister-and-the-mla-on-the-issue-of-tap-water-in-every-house-was-fruitful-hamirpur-news-c-12-1-knp1008-1429992-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हर घर नल से जल मुद्दे पर मंत्री व विधायक के बीच संवाद रहा सार्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हर घर नल से जल मुद्दे पर मंत्री व विधायक के बीच संवाद रहा सार्थक
Wed, 18 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के निरीक्षण भवन में राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद बोले, विधायक और मंत्री के बीच हर घर नल से जल के मुद्दे पर जो भी संवाद हुआ वह सार्थक रहा। पार्टी और सरकार दोनों ही इसे अपने स्तर से देख रही हैं। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की और सदन में उठाए गए विकास के मुद्दों को भी रखा। यूजीसी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मौन साध लिया। सांसद न पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।
मंगलवार को निरीक्षण भवन पहुंचे राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि वह बुंदेलखंड के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। कानपुर से कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को शहर व कस्बों से जोड़ते हुए पास कराया। इसके लिए परिवहन मंत्री से संवाद किया, सदन में मामला उठाया। 57 अरब 57 करोड़ से यह हाईवे बनेगा। महोबा बुंदेलखंड का केंद्र है यहां पर एम्स की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की और कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जल जीवन मिशन योजना से हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। जब उनसे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत की ओर से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का रास्ता रोके जाने पर सवाल किया तो उन्होंने मुस्करा कर जवाब दिया। कहा कि मंत्री व विधायक के बीच जो संवाद हुआ वह सार्थक रहा। जो खामियां थी वह दूर हो रही हैं। एक और सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार ने उक्त मुद्दे को गंभीरता से लिया है। महोबा में अधिकारियों की ओर से ओवरहैड टैंक पर लीपापोती के सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है। यूजीसी के मुद्दे पर वह कुछ भी बोलने से बचते रहे। बाद में मौन धारण कर लिया। आखिर में बोले हमारी सरकार और पार्टी सर्वसमाज की बात करती है।
विज्ञापन
मछुआरोंं के लिए सरकार ने किया बहुत काम
राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि मछुआरों के लिए सरकार ने बहुत काम किया है। वार्षिक मछली उत्पादन में 106 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। मत्स्य पालन सेक्टर ने 2014-15 से औसतन 7.87 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है। मछुआरे हर जाति में है इसलिए इसे केवल केवट ही न समझा जाए। मत्स्य पालन करके लोग तरक्की की राह पर चल पड़े है।