{"_id":"6b09dc04f59b1c253d0458d4","slug":"the-deputy-cm-will-be-in-mahoba-for-two-hours-today-he-will-review-development-projects-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-131107-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डिप्टी सीएम आज दो घंटे रहेंगे महोबा में, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डिप्टी सीएम आज दो घंटे रहेंगे महोबा में, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
Sat, 28 Nov 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जनपद महोबा आएंगे। जिले में उनका करीब दो घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 11 बजे केशव प्रसाद मौर्य कस्बा चरखारी के डाकबंगला मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास ओल्ड पैलेस मोती महल पहुंचेंगे। सुबह 11:45 बजे पुलिस लाइन महोबा स्थित हेलीपैड पर पहुंचने के बाद 11:55 बजे पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बाद में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे सदर विधायक राकेश गोस्वामी के गांधीनगर स्थित आवास और 12:50 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के फतेहपुर बजरिया स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात करेंगे। दोपहर 01:15 बजे वह महोबा से बांदा के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को देखते हुए महोबा और चरखारी में हेलीपैड तैयार करने समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।