{"_id":"de65a3f2d05033c0f722ca82d6852a85","slug":"the-collision-killed-two-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डंपर की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरंग भरकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में मौरंग लदे डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली की हिच टूट गई, जिससे ट्रैक्टर घूमकर सामने से डंपर में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैैक्टर के कई टुकड़े हो गए। चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। घटना सोमवार तड़के करीब तीन बजे की है।
क्षेत्र की बरौली खदान से सोमवार को तड़के एक ट्र्रैक्टर ट्राली मौरंग भरकर कस्बे की ओर आ रही थी। करीब तीन बजे चकोठी गांव के पास पीछे से आए बालू भरे डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली मेंजोरदार टक्कर से मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर का हिच टूट गया, जिससे ट्रैक्टर मुड़कर डंपर के सामने आ गया। ट्रैक्टर में डंपर ने फिर टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर कई हिस्सों टूटकर सड़क पर बिखर गया। चालक अरविंद यादव (25) पुत्र सुरजन निवासी उदनपुर जनपद जालौन और हेल्पर भूपेंद्र सिंह (36) पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगीना थाना मूसानगर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक डंपर वहीं छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष शिवमिलन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर चालक फ रार है। चकोठी के ग्रामीण डंपर चालक का पता लगाने के लिए कागजात ढूंढते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक हेल्पर के मौसेरे भाई अनूप सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।