{"_id":"693db5e33362c5815f0a5a17","slug":"the-childrens-cultural-performances-captivated-the-audience-and-earned-them-applause-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-133650-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बटोरी तालियां
Sun, 14 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो13एचएएमपी 22- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद
बिवांर(हमीरपुर)। निवादा गांव के चुनूबाद शिक्षा निकेतन में बच्चों ने देश और धर्म भक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने पुरस्कार देकर शाबाशी दी। दूसरी ओर गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल दिए गए।
शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। वहीं गीतों पर नृत्य किया। भोले बाबा के गीत पर नृत्य ने सभी को भक्ति भाव में झूमने पर विवश कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मनुष्य के जीवन में तीन सबसे बड़े दान होते हैं। जीवन दान ,रक्त दान और शिक्षा दान। शिक्षा पर उन्होंने जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में प्रबंधक शिवप्रसाद कुशवाहा एवं उनकी पत्नी पूर्व प्रधान गुड्डो कुशवाहा ने गरीबों को कम्बल देकर सर्दी से उन्हें राहत दी है।