फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The body of a shepherd who drowned six days ago has been found in the Ken River.

Hamirpur News: छह दिन पहले डूबे चरवाहे का शव केन नदी में मिला

Wed, 26 Aug 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The body of a shepherd who drowned six days ago has been found in the Ken River.
भरुआ सुमेरपुर। छह दिन पूर्व चंद्रावल नदी में डूबे चरवाहे का शव बुधवार को बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के नरी गांव के समीप केन नदी में मिला जो घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर है। पैलानी थाना पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांदा भेजा है। शव की शिनाख्त चरवाहे के बेटे ने की है। शव पानी में डूबा रहने से फूल गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौहर गांव निवासी भगवानदीन निषाद (55) भैंसों को नदी उस पार से लाने के लिए मौहर कैथी के मध्य चंद्रावल नदी में उतरा था। नदी में पानी अधिक होने तथा तेज बहाव के चलते यह डूब गया था। तब से इसकी खोजबीन जारी थी। बुधवार को सुबह इसका शव पैलानी थानाक्षेत्र के नरी गांव के समीप नदी में उतराता देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और परिजन को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना पर बेट रामबाबू रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्राम प्रधान राममिलन निषाद ने बताया कि चरवाहे का शव छठवें दिन केन नदी में मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed