फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The attendant who brought the patient created ruckus in OPD

Hamirpur News: मरीज को लेकर आए तीमारदार ने ओपीडी में काटा हंगामा

Wed, 22 May 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 22 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The attendant who brought the patient created ruckus in OPD
हमीरपुर। बुखार से पीड़ित मरीज को लेकर आए तीमारदार ने ओपीडी में जमकर हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर करीब एक बजे जालौन जनपद के आटा थानाक्षेत्र के परासन गांव निवासी तीमारदार जयकिशुन ने जमकर हंगामा काटा। इससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी किरन पिछले तीन दिनों से बीमार हैं। उनकी जांच में मात्र 13 हजार प्लेटलेट्स बची हैं। सुबह सात बजे से वह परेशान हैं। कोई कहता है इधर जाओ, कोई कहता उधर जाओ।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सकों के अपने लोग उसे मारने की धमकी दे रहा है। अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तीमारदार को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं उसके मरीज को कानपुर के लिए रेफर कराया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार के मरीजों का कम हो रहा प्लेटलेट्स
हमीरपुर। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 699 मरीजों के नए पर्चे बने। गर्मी के चलते लोग उल्टी दस्त के साथ पेट दर्द व बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। बुखार के मरीजों की जांच में प्लेटलेट्स भी कम निकल रही हैं। चिकित्सकों की मानें तो मरीजों की जांच में डेंगू नहीं है, लेकिन प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इनमें ज्यादातर टाइफाइड व मलेरिया से पीड़ित मिल रहे हैं।
डॉ. आरएस प्रजापति सहित अन्य चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। प्रभारी सीएमएस व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि उन्होंने करीब 175 मरीजों को देखा है। इनमें करीब 100 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। इनकी जांचें भी कराई गई है। चिकित्सक का कहना है कि जांच रिपोर्ट में उनके प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। कहा कि ऐसे मरीजों को भले ही डेंगू न हो, लेकिन जब तक प्लेटलेट्स की दिक्कत ठीक नहीं हो जाती, तब तक मरीजाें का इलाज जरूरी है।
उजनेड़ी निवासी तीमारदार रामकिशोर खरे ने बताया कि पत्नी सुंदर देवी को तीन दिन पूर्व लू लग गई थी। इसमें आराम तो मिल गया, लेकिन बुखार नहीं जा रहा है। जांच में खून की भी कमी है। कहा कि चिकित्सक ने भर्ती कराए जाने को कहा है।

पैथालॉजी लैब प्रभारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में टाइफाइड की कुल 548 जांचे हुई हैं। इनमें 145 मरीज टाइफाइड से पीड़ित पाए गए हैं। वहीं मलेरिया की 540 जांच की गई हैं। बताया कि बुधवार को टाइफाइड की 90 जांचें की गई हैं। कहा कि ज्यादातर मरीजों की प्लेटलेट्स कम आ रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed