{"_id":"58e68a4c4f1c1b82575b5b01","slug":"the-accused-of-the-crime-was-shot-the-condition-was-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को गोली मारी, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव में बुधवार रात खेत से लौट रहे युवक को पुरानी खुन्नस के चलते तीन लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट को चीरते हुए आरपार निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और खून से लतपथ युवक को सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक पर दुराचार का मामला चल रहा है और वह तीन माह से जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि घायल युवक ने हमलावरों को पहचानने का दावा किया है। रीवन गांव में बीते डेढ़ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट गजेंद्र कुशवाहा (22) पुत्र पंचमलाल व उसके भाई सुरेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई थी। गजेंद्र जनवरी माह में न्यायालय से जमानत पर छूटकर आया है। बुधवार रात गजेंद्र खेत से लौट रहा था। तभी गांव के बाहर मंदिर के निकट उसे तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली पेट में लगी और गजेंद्र चिल्लाते हुए वहीं पर गिर गया। फसल कटाई का समय होने के कारण आसपास के लोग मौके पर आ गए। उसे उठाकर कस्बे की सीएचसी लाए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। घायल गजेंद्र दुष्कर्म के मामले में जमानत पर चल रहा है। युवक दूसरे पक्ष के खिलाफ कई शिकायतें कर चुका है। जांच में घटना असत्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन